एंजेल प्लेनेट व सांदीपनी स्कूल, तहसील पंधाना जिला खण्डवा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
----
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे की अध्यक्षता में एंजेल प्लेनेट व सांदीपनी स्कूल, तहसील पधाना जिला खण्डया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता विकसित करना, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति उन्हें सचेत करना तथा कानून के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था।
कार्यक्रम में श्री पियूष भावे, न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सवा प्राधिकरण, खण्डवा म०प्र० द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए कानून की मूलभूत जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन अपनाने, संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों का पालन करने तथा समाज में कानून के शासन को सुदृढ बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही पौधारोपण व जल संरक्षण के महत्व व एलएडीसीएस, लीगल एड क्लीनिक आदि के बारे में बताया गया ।
उन्होंने अपने उद्बोधन में बाल संरक्षण (POCSO) अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन, बाल विवाह निषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा महिलाओं एवं बच्चों के विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, साइबर ठगी एवं डिजिटल अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित प्राधिकरण को देने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में पैरालीगल वालटियर्स श्री सत्यप्रकाश मिश्रा द्वारा भी जानकारी दी गयी
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh
#khandwa
1 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026