टीबी मुक्त भारत अभियान तहत जोश टीम शुभारंभ कार्यकम का सीधा प्रसारण देखा
---
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के साथ गति देने के उद्देश्य से 8 अक्टूबर गुरुवार को देशभर में जोश टीम का शुभारंभ किया गया।
केन्द्रीय स्तर पर आयोजित टीबी मुक्त भारत जोश टीम कार्यकम का सीधा प्रसारण सीएमएचओ कार्यालय स्थित सभाकक्ष में खण्डवा विधायक श्रीमति कंचन मुकेश तनवे, श्री धर्मेन्द्र बजाज, जनप्रतिनिधि, जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौड, बीएमओ, विकासखण्ड स्तर पर गठित जोश टीम व अधिकारी कर्मचारी द्वारा देखा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्डवा विधायक श्रीमति तनवे ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान से लोगो में टीबी के प्रति बहुत जागरुकता आई है। इस अभियान को सार्थक बनाने में ग्राम पंचायतों ने सराहनीय योगदान दिया है। उन्होने सभी को संकल्प दिलाया है कि हमे न टीबी से डरना है, न टीबी को छपाना है। टीबी के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर डॉक्टर से परामर्श ले एवं अपना उपचार करायें। अपने आस पड़ोस, मित्रों या किसी को लक्षण दिखने पर उन्हे उपचार के लिए प्रेरित करें।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को पुरुस्कृत किया
कार्यक्रम में विकासखण्ड छैगांवमाखन व खण्डवा की टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को विधायक श्रीमति तनवे द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया। जिसमें ग्राम आंवलिया खारवा, बेडिया खुर्द, छिरवेल, डेलगांव, देशगांव, देवला माफी, केसून, खारवा, कोलाडीट, कोंडावत, मलगांव, नावली, निहालवाड़ी, सगवाड़ा, सिलोदा, सोनगीर, सुरगांव जोशी धनगांव, बड़गांवमाली, अमोदा, भकराड़ा, दोंदवाड़ा, अटूट भिखारी, सिवना, भैसांवा, बोरगांवखुर्द की ग्राम पंचायते शामिल है। इस दौरान डीपीसी श्री हुसेन कुरेशी, श्री हरिकेश लाड, बीपीएम उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#khandwa
11 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026