"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
---
"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान चीरा खदान निवासी दृष्टिबाधित हितग्राही रामलाल को सुगम्य कैन, खंडवा निवासी खुशी पिता संजय एवं शेख अहरम पिता शेख तोसीफ को टीएम किट तथा छात्र ईश्वर को लैपटॉप सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। साथ ही दृष्टिबाधित हितग्राही रामलाल को रोजगार के अवसरों एवं उपलब्ध योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इसी क्रम में निमाड़ अंचल नेत्रहित संघ, गणेशगंज खंडवा में दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा दृष्टिबाधित हितग्राहियों को रोजगार से जोड़ने के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र दागोड़े, पार्षद वेदप्रकाश मालाकार सहित सामाजिक न्याय विभाग के प्रेमप्रीत कोर, राजू नामदेव, बाबू पंचोरे, शिवम शर्मा एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa
2 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026