#बलरामपुर पुलिस प्रमुख का थाना तुलसीपुर में अचानक औचक निरीक्षण: अभिलेख, बैरक और मालखाना खंगाला; दिए सख्त निर्देश...
बलरामपुर। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने गुरुवार को थाना तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचे ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, बैरक, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय और मिशन शक्ति केंद्र का बारीकी से जायजा लिया।
कार्यालय निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस संदर्भों और शिकायती प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा की। उन्होंने मातहतों को हिदायत दी कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस सक्रियता पर जोर
अपराध नियंत्रण: वांछित और वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के निर्देश।
गश्त व चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में सतर्क निगरानी, रात्रि गश्त बढ़ाने और नियमित वाहन चेकिंग सुनिश्चित करने के आदेश।
मिशन शक्ति: महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई पर बल।
त्योहार सुरक्षा: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने के सख्त निर्देश।
निरीक्षण के अंत में एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई और कानून व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
#balrampur #balrampurpolic #tulsipur #followers #followersnonfollowers