कोरांव: एसडीएम ने ब्लॉक परिसर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए और सुरक्षा का लिया जायजा
कोरांव के उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद ने बुधवार शाम करीब 4 बजे ब्लॉक मुख्यालय पर बने विधान परिषद चुनाव के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी राहुल मिश्रा और सहायक विकास अधिकारी पंचायत विवेक मिश्रा को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कोरांव में विधान परिषद चुनाव के लिए कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 6 ब्लॉक परिसर में हैं।