कोरांव: टीकर में दो चोरी की वारदातें, इलेक्ट्रिक मैकेनिक की दुकान और रिहायशी घर को बनाया निशाना, ₹25000 नकदी व मोबाइल फोन चोरी
कोरांव थाना क्षेत्र के टीकर गांव में एक सप्ताह के भीतर चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। अज्ञात चोरों ने एक इलेक्ट्रिक मैकेनिक की दुकान और एक रिहायशी घर को निशाना बनाया। इन वारदातों में नकदी, मोबाइल फोन और जेवरात चोरी हुए हैं। पहली घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को हुई। टीकर निवासी धर्मराज पुत्र जितेंद्र कुशवाह की इलेक्ट्रिक मैकेनिक की दुकान से चोरी हुई।