कोरांव: छापर हरदौन में जंगल में मिले शव मामले में पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम से की जांच, 6 पर दर्ज हुआ केस
कोरांव थाना क्षेत्र के छापर हरदौन गांव में जंगल की झाड़ियों में एक युवक का शव पत्थरों से ढका हुआ मिला है। मृतक के पिता ने गांव और पड़ोसी गांव लखापुर के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान छापर हरदौन गांव निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र पुत्र लोलर आदिवासी के रूप में हुई है।