उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी की एक बैठक बृहस्पतिवार को 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक प्राथमिक विद्यालय कोरांव प्रथम में संपन्न हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वर्तमान मंत्री का कहीं अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने पर रिक्त हुए पद पर संगठन के संरक्षक और अध्यक्ष ने सहायक अध्यापक इंद्रमणि यादव को मंत्री मनोनीत किया।