कोरांव: राजकीय पशु चिकित्सालय कोरांव में चिकित्सकों की कमी, पशुपालकों को हो रही दिक्कत, एसआईआर में लगी ड्यूटी
राजकीय पशु चिकित्सालय कोरांव में चिकित्सक और स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल अक्सर बंद रहता है, जिससे पशुओं के इलाज में बाधा आ रही है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कुकुरहटा गांव के धर्मपाल अपनी बकरी के लिए दवा लेने पहुंचे, तो उन्होंने अस्पताल में ताला लगा पाया।