नागलवाड़ी थाना पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर थाना प्रभारी रामकुमार पाटील के नेतृत्व में सउनि शाकीर अली और आरक्षक राजेश मण्डलोई ने लफनगांव से आरोपी अंतरसिंह पिता गिलदार भीलाला को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2019 से राजपुर न्यायालय के प्रकरण (धारा 294, 323, 506 भादवि) में फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #NagalwadiNews #BarwaniPolice #PoliceAction #NimadNews