बड़वानी एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर नागलवाड़ी पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एएसपी धीरज बब्बर व एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विधि विरुद्ध बालक से 3.70 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये नकद (कुल 3.80 लाख रुपये का मशरूका) बरामद कर जप्त किया। कार्रवाई में उप निरीक्षक कमल किशोर चौहान, आरक्षक अमजद पठान व राजेश मण्डलोई की सराहनीय भूमिका रही। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #NagalwadiPolice #BarwaniPolice #NimadNews