सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने विधानसभा क्षेत्र के डोकल्यापानी, अजगरिया, उमरियापानी व चिलारिया सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंवाद किया। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, नेटवर्क, पुलिया व वन अधिकार पट्टों से संबंधित समस्याएं रखीं। विधायक सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र में 8 हजार वन अधिकार पट्टे लंबित हैं और 160 स्कूल शिक्षक विहीन हैं। उन्होंने पलायन, खाद-महंगाई व स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर चिंता जताते हुए हक की लड़ाई जारी रखने की बात कही। आगामी 19 सितंबर को राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #MontuSolanki #SendhwaMLA #NimadNews