खरगोन आबकारी विभाग ने कलेक्टर गुरु प्रसाद के आदेश पर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी दल ने कसरावद के ग्राम भीलगांव और महेश्वर के बड़ा भेडल्या में दबिश देकर 40 लीटर हाथभट्टी, 35 लीटर विदेशी मदिरा व 1800 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 2 लाख 4 हजार रुपये है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवराज नगीना, दिलीप मालवीय व टीम शामिल रही। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #KhargoneNews #ExciseDepartment #KasrawadNews #NimadNews