सेंधवा में जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और सेंधवा जनपद अंत्योदय समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश गर्ग (73 वर्ष) का शनिवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। रविवार सुबह 10 बजे स्थानीय मुक्तिधाम सेंधवा पर उनकी अंत्येष्टि होगी। उनके निधन पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य, नपा अध्यक्ष बसंतीबाई यादव, विकास आर्य, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
.
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित खरगोन ने इतिहास रचते हुए प्रदेश में प्रथम अपेक्स सम्मान हासिल किया है। ग्वालियर में आयोजित बलराम जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में बैंक की प्रभारी सीईओ श्रीमती संध्या रोकड़े ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्�