भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बुरहानपुर जिला प्रभारी विकास भरसाकले 6 से 8 सितंबर 2026 तक बुरहानपुर जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे 7 सितंबर को रोकड़िया हनुमान दर्शन, अटल जी की समाधि पर पुष्पांजलि, जनप्रतिनिधियों व मीसाबंदियों से भेंट के बाद जिला बैठक में शामिल होंगे। 8 सितंबर को मां रेणुका दर्शन, स्व. नंदकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि, शाहपुरा व इच्छापुर मंडल बैठकों में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन मजबूती और आगामी गतिविधियों पर चर्चा करना है। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव और प्रदेश अध्यक्ष बलवीर यादव की सहमति से समाजसेवी व नर्मदा भक्त विकास यादव को अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विकास यादव की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, स