शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी ने रोटरी मंडल 3040 के निर्देशानुसार उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों को 'टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड' प्रदान कर सम्मानित किया। क्लब सदस्यों ने कौयड़िया खोदरा स्कूल की शिक्षिका फरीदा खान, ज्योति पाटीदार, आशा बालश्रम के प्रधान पाठक दिलीप पाटीदार और पीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश यादव को पुष्पमाला व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रोटरी अध्यक्ष मनीष जैन ने गुरु महिमा का स्मरण किया। इस दौरान बुरहानी रिजवी, अभिषेक उपाध्याय, डॉ. अर्पित लाड़ व सौरभ जैन उपस्थित रहे। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #RotaryBarwani #TeachersDay2026 #NimadNews