जमुई: आमीन गांव में खेत से घास काटने को लेकर दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर की मारपीट, 5 घायल
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के आमीन गांव में रविवार को खेत से घास काटने पर दबंग पड़ोसी ने एक ही परिवार के पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान आमीन निवासी श्याम चौधरी, रीना देवी, रोहित कुमार, मोहित कुमार, चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है की घास काटने पर पड़ोसी सैयद मियां ने मारपीट की है।