जमुई: कचहरी चौक पर बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर किया खुशी का इजहार
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है। इसको लेकर नगर अध्यक्ष अजय पासवान के अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार की दोपहर बाद शहर के कचहरी चौक पर पटाखा फोड़कर व एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त किया है।