जमुई: थाना चौक के समीप पहली मंजिल से गिरकर 10 वर्षीय बच्ची हुई घायल, सदर अस्पताल से पटना किया गया रेफर
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 शहर के थाना चौक के पास खेलने के दौरान पहले मंजिल के छत से गिरकर एक 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल आया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल बच्ची की पहचान थाना चौक निवासी मोहम्मद इब्राहिम की 10 वर्षीय पुत्री फरहीन फातिमा के रूप में की गई है।