जमुई: अगलू बथान में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट, 3 लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के अगलू बथान गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर दबंग पड़ोसी ने एक ही परिवार के तीन लोगों को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान दीप नारायण ठाकुर, रामदेव ठाकुर तथा रिंकू देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर उसके पड़ोसी प्रमोद सहित अन्य ने मारपीट किया है।