जमुई: पुतेरिया में विधिक सेवा प्राधिकार ने शिविर आयोजित कर जुवेनाइल जस्टिस व पॉक्सो एक्ट को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को सदर प्रखंड के पुतेरिया गांव में विधिक जागरूकता तथा साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता सतीश प्रसाद व पारा विधिक सेवक बबली कुमारी में द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 एवं पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई।