जमुई: रामाकुरा में दीवार से बच्ची गिरी, सदर अस्पताल से पटना किया गया रेफर
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के रामाकुरा गांव में दीवार से गिरकर 6 वर्षीय बच्ची घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पटना के लिए रेफर किर दिया गया है। घायल बच्ची की पहचान रामाकुरा निवासी त्रिलोकी यादव की 6 वर्षीय पुत्री ऋषिका कुमारी के रूप में की गई है।