रूपवास: पंचायत चुनाव को लेकर दौलतगढ़ में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, एमपी पुलिस भी रही साथ
पंचायत चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में गहनौली मोड़ थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत दौलतगढ़ में फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च सीओ उच्चैन सुरेश कुड़ी एवं थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह के नेतृत्व में निकाला गया।