आस्था, विश्वास और भक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि को क्षेत्र में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे सहित आसपास के गांवों में सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचामृत अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा एवं आक के पुष्प,बेर अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।