बंशी पहाड़पुर क्षेत्र में पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने अवैध खनन क्षेत्र से एक हाइड्रा मशीन, एक ट्रैक्टर मय कंप्रेसर, एक बारसो मशीन को जप्त किया है। इस कार्यवाही को उपवन संरक्षक भरतपुर सहायक वन संरक्षक के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान अवैध खनन कर्ताओं में हड़कंप मच गया।