राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत रूपवास ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में जल्द ही बालिकाओं के लिए निशुल्क साइकिलों का वितरण किया जाएगा। रूपवास कस्बे के विद्यालय में इन साइकिलों को कुशल कारीगरों के द्वारा तैयार किया जा रहा है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं के लिए भेजा जाएगा।