टीकमगढ़: पचौड़ा गांव के पास सड़क हादसे में दंपति हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
पचौड़ा गांव के पास पति-पत्नी सड़क खाते का शिकार हो गए। खिरिया नाका निवासी राम सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से ककरुआ गांव से अपने गांव की ओर वापस आ रहा था रास्ते में पचौड़ा गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।