रुद्रप्रयाग में कमलेश उनियाल का ऐसा जनसेवा मॉडल, जिसने जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर खड़े किए बड़े सवाल!
न विधायक, न मंत्री, न कोई सरकारी बजट... फिर भी अपने खर्च से किसानों के खेतों की सुरक्षा में जुटे कमलेश उनियाल!
एक तरफ सत्ता के गलियारों में दावतें और सभाओं का दौर, दूसरी तरफ पहाड़ का किसान बंदरों और जंगली सूअरों से अपनी फसल बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसे में भाजपा नेता कमलेश उनियाल ने तिलवाड़ा–केदारनाथ मार्ग से लगे गांवों में निजी संसाधनों से सोलर फेंसिंग लगाकर एक नई मिसाल पेश की है।
महिलाओं ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने की जमकर सराहना। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोलर फेंसिंग से जंगली जानवरों के आतंक से राहत मिली है और उनकी खेती सुरक्षित हुई है।
कमलेश उनियाल ने मंत्री और जनप्रतिनिधियों को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा—
"जब एक व्यक्ति अपने निजी संसाधनों से किसानों की खेती बचाने के लिए आगे आ सकता है, तो करोड़ों के बजट और सत्ता की ताकत रखने वाले जनप्रतिनिधि आखिर क्या कर रहे हैं?
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दाल-भात की दावतें कराने, सभाओं में भीड़ जुटाने और गाड़ियों में लोगों को भरकर कार्यक्रम चमकाने से पहाड़ का पलायन नहीं रुकेगा। गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार और खेती की सुरक्षा चाहिए।
बांस उगाने की सलाह पर भी मंत्री को घेरा!
कमलेश उनियाल ने सवाल उठाया कि जब पहाड़ के किसान आलू, लहसुन, मंडुवा और झंगोरा जैसी पारंपरिक फसलों को बचाने के लिए जूझ रहे हैं, तब उनकी मूल समस्याओं का समाधान करने के बजाय दूसरे विकल्पों की सलाह देना कितना उचित है?
अब ग्रामीणों की मांग है कि इस सोलर फेंसिंग मॉडल को पूरे उत्तराखंड में लागू किया जाए, ताकि किसानों की खेती बचे और गांवों से पलायन पर लगाम लग सके।
#कमलेश_उनियाल #रुद्रप्रयाग #सोलर_फेंसिंग #जनसेवा_मॉडल #मंत्री_से_सवाल #किसान_बचाओ #पलायन_रोको #उत्तराखंड #पहाड़_की_आवाज
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 16, 2026