बड़ी खबर : केदारनाथ हेली सेवा टेंडर प्रक्रिया को लेकर केदारघाटी के युवा नेता आशीष गैरोला ने उठाए सवाल? स्थानीय जनप्रतिनिधि, शासन और सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन!!
शेरसी सेक्टर के हिस्से का टेंडर फाटा में शिफ्ट करने का आरोप, आखिर किसे पहुंचाया जा रहा है फायदा?
गुप्तकाशी में दो, फाटा में चार और शेरसी में तीन टेंडर होने थे प्रस्तावित।
शेरसी सेक्टर में तीन के बजाय केवल दो टेंडर किए जाने पर उठे सवाल।
टेंडर प्रक्रिया में बदलाव को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवालिया निशान।
व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शेरसी का टेंडर फाटा में स्थानांतरित करने का आरोप।
#Kedarnath #HelicopterTender #Rudraprayag #केदारनाथ #हेलीसेवा #टेंडरप्रक्रिया #आशीषगैरोला