कोरांव: कोरांव मंडल में भाजपा की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश, कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल कोरांव में शुक्रवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक कार्यशाला हुई। यह कार्यशाला दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इसका आयोजन 'सेवा ही संकल्प, संगठन ही शक्ति' के नारे के साथ किया गया था। कार्यशाला में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद तिवारी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग से पार्टी मजबूत होती है।