मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग, नारेबाजी कर रहे गढ़वाल विवि के छात्र पुलिस ने लिया हिरासत में।
: श्रीनगर में काला रोड पर आयोजित रैली के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों को पुलिस ने एक दुकान के अंदर ले जाकर हिरासत में लिया। गौरतलब है कि इसी रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल थे। घटना के बाद मौके पर हलचल देखने को मिली।
#viralreelschallenge
Pauri, Garhwal | Nov 5, 2026