ब्रेकिंग।
गुलदार हमले के बाद प्रदर्शन में हंगामा, डीएफओ से धक्का मुक्की; एसडीओ और तहसीलदार को बनाया बंधक, मुकदमा दर्ज।
पौड़ी। वजली गांव में पांच वर्षीय बच्ची की गुलदार के हमले में मौत के बाद खांड्यूंसैंण में हुए प्रदर्शन के दौरान हंगामे का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव की तहरीर पर पुलिस ने विनोद दनोसी निवासी गडोली समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों से बातचीत के दौरान डीएफओ के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गई, जबकि एसडीओ आयशा बिष्ट और तहसीलदार को बंधक बनाए जाने का आरोप है। घटना में घायल डीएफओ का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। कोतवाल जयपाल नेगी ने बताया कि मामले की जांच एसआई प्रवीण रावत को सौंपी गई है।
मासूम की मौत के बाद वन विभाग के खिलाफ शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन अब अधिकारियों से कथित मारपीट और मुकदमेबाजी तक पहुंच गया है।
Pauri, Garhwal | Nov 5, 2026