Public App Logo
Profile Picture

Kuldeep

@deepbisht032
54843Followers
5Following
रांसी स्टेडियम में खंडस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।
ब्रेकिंग | कोट
कोट के ऐतिहासिक ग्राउंड में 40 प्लस लीग का आयोजन, जीत के लिए टीमों ने झोंकी पूरी ताकत
कोट के ऐतिहासिक ग्राउंड में 40 प्लस लीग का रोमांच देखने को मिला। मुकाबलों में सभी टीमों ने जीत दर्ज कर अपनी टीम को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जद्दोजहद देखने को मिली और हर टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीत के लिए अपना दमखम दिखाया।
ब्रेकिंग | गढ़वाल
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों का असर—अब घरेलू LPG सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान 25 दिन की अवधि लागू।
जनहित में लिए गए इस फैसले के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार जताया गया।
भाजपा के गढ़ में NSUI का कब्जा, 2027 के लिए सियासी घंटी?
गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में NSUI की क्लीन स्वीप ने पौड़ी की सियासी फिजा में चर्चाओं को तेज कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि पौड़ी विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत भाजपा से जुड़े कई बड़े चेहरे इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव का नतीजा भले ही परिसर तक सीमित हो, लेकिन सियासी गलियारों में इसे 2027 की आहट से जोड़कर देखा जा रहा है—यानी भाजपा के गढ़ में छात्रों ने फिलहाल ऐसा नतीजा दिया है, जिसकी गूंज चुनावी मैदान तक सुनाई देने लगी है।
श्रीनगर गढ़वाल विवि छात्रसंघ में जय हो का परचम, हिमांशु भंडारी अध्यक्ष निर्वाचित
श्रीनगर। गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव में जय हो के प्रत्याशी हिमांशु भंडारी ने ABVP प्रत्याशी को बंपर वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। हिमांशु की जीत को छात्रसंघ चुनाव की बड़ी और रिकॉर्ड जीत माना जा रहा है।
ब्रेकिंग | पौड़ी

बीजीआर परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईडी कार्ड जांच के बाद मतदान स्थल पर पहुंच रहे छात्र ,पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण मतदान कराने की कवायद
भाजपा के गढ़ में NSUI की बड़ी जीत, सभी पैनलों पर कब्जा; 2027 से भी जोड़ा जा रहा जीत का सियासी संदेश

गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी स्थित बीजीआर परिसर में छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने सभी प्रमुख पैनलों पर जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि पौड़ी विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत भाजपा से जुड़े कई बड़े नेता पौड़ी से ताल्लुक रखते हैं। इसके बावजूद बीजीआर परिसर में NSUI ने सभी पैनलों पर कब्जा जमाकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं, ABVP किसी भी प्रमुख पद पर जीत हासिल नहीं कर सकी। NSUI की इस जीत को अब छात्र राजनीति के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनाव के सियासी नजरिए से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जहां इसे भाजपा के प्रभाव वाले क्षेत्र में कांग्रेस के छात्र संगठन की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
चारों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन चौथे दिन भी रहा जारी
₹17 हजार स्टाइपेंड को ₹30 हजार करने की मांग, सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान
श्रीनगर। उत्तराखंड के चारों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन और हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
कोट में पहली बार होगा FFC प्रीमियम फुटबॉल लीग का आयोजन।

कोट के ऐतिहासिक खेल मैदान में पहली बार FFC कोट प्रीमियम फुटबॉल लीग 2026-27 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 12, 13 और 14 सितंबर 2026 को किया जाएगा। लीग में चार टीमें प्रतिभाग करेंगी और इनके बीच कुल 12 रोमांचक लीग मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें चार महिला टीमें हिस्सा लेंगी। महिला रस्साकशी के मुकाबले 14 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में फुटबॉल और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करना है।
पाबौ बाजार में भू-धंसाव से दहशत, दुकानें खाली करवाई गईं, प्रशासन अलर्ट
पौड़ी गढ़वाल के पाबौ बाजार में भू-धंसाव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर सभी दुकानों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।
केसरपुर के समीप पश्चिमी नयार नदी में मिला महिला का शव।

जनपद पौड़ी  के तहसील सतपुली के अंतर्गत केसरपुर के समीप पश्चिमी नयार नदी में ग्रामीणों द्वारा एक महिला का शव देखा गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। महिला की शिनाख्त बीते 1 सितम्बर को पैठणी नदी में बही महिला के रूप में की गई । थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि मंगलवार सुबह पश्चिमी नयार नदी में एक महिला के शव के मिलने की सूचना प्राप्त हुई।  जिसके बाद सतपुली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया एवं पूछताछ की गई तथा जिले अन्य थानों से संपर्क कर जानकारी की गई।  उक्त महिला की पहचान आशा देवी पत्नी दलबीर उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम पल्ली पट्टी कंडास्यू थाना पैथाणी पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जो 1 सितंबर को पैठानी क्षेत्र में नदी में डूब गई थी परिजनों द्वारा शिनाख्त करने के बाद  परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
बोर्ड बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर पालिका अध्यक्ष नाराज, एनएच की नालियां एक सप्ताह में साफ करने के निर्देश।
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS इंटर्न्स का पेन-डाउन प्रदर्शन शुरू। उत्तराखंड के चारों राजकीय मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स ने सोमवार से शांतिपूर्ण पेन-डाउन प्रदर्शन शुरू किया है। इंटर्न्स वर्तमान में मिल रहे ₹17 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर न्यूनतम ₹30 हजार किए जाने की मांग कर रहे हैं। इंटर्न्स का कहना है कि मांग को लेकर पहले भी शासन और अधिकारियों के समक्ष पक्ष रखा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। इंटर्न्स ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा और मरीजों के हित में आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रभावित न हों, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई है।
एक बार फिर पौड़ी पहुंचीं दीप्ति भारद्वाज, गणेश गोदियाल पर साधा निशाना; बोलीं- कांग्रेस महिलाओं का कितना सम्मान करती है, सोशल मीडिया पर दिख रहा सच। 

पौड़ी पहुंचीं दीप्ति भारद्वाज ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर उन्हें टारगेट किया गया और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस महिलाओं का कितना सम्मान करती है। भारद्वाज ने कहा कि उनके द्वारा संबंधित व्यक्ति को न तो ‘गट्टू मियां’ कहा गया था और न ही मौके पर उनका नाम लिया गया था, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर जिस तरह उन्हें निशाना बनाया गया, वह पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी महिला को लेकर इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि यदि यही महिलाओं के सम्मान की उनकी सोच है, तो फिर पार्टी को महिला सम्मान की बात करने का नैतिक अधिकार कैसे है।
भारी बारिश के बीच भरभराकर ढहा मकान, परिवार ने समय रहते बचाई जान
पाबौ के सकन्याणा गांव में हादसा, राजस्व विभाग ने लिया नुकसान का जायजा
पौड़ी। पाबौ ब्लॉक के सकन्याणा गांव में भारी बारिश के बीच रमेश चंद्र पोखरियाल का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। टीम ने राहत एवं सहायता के लिए रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
कीर्तिनगर में अनियंत्रित कार गदेरे में गिरी, तीन संत घायल
महादेव की कृपा से टला बड़ा हादसा, बेस अस्पताल श्रीकोट में उपचार जारी
कीर्तिनगर। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर के समीप देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार तीन संतों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
18 सितंबर को रिलीज होगी हिमाचली फिल्म ‘खूंटा’

हिमाचली संस्कृति और परिवेश पर आधारित फिल्म ‘KHOONTA’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्थानीय कलाकारों और पहाड़ी जीवनशैली को केंद्र में रखकर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह है। निर्माताओं ने इसे हिमाचल की पहली बड़े पर्दे की फिल्म बताया है।
शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद मुकेश सरला चिल्ड्रन एकेडमी के प्रिंसिपल का बयान, प्रभारी सीईओ पर उठाए सवाल।

बीआर मॉडर्न स्कूल से संबद्ध मुकेश सरला चिल्ड्रन एकेडमी के बिना मान्यता संचालन को लेकर शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब स्कूल के प्रिंसिपल दामोदर मंगाई का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि संभवतः अनुभव की कमी या किसी के दबाव में उनके द्वारा कार्रवाई की जा रही है। प्रिंसिपल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रभारी सीईओ की ओर से मीडिया में दिए गए तथ्य भ्रामक हैं और मामले की वास्तविक स्थिति को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग से पूरे मामले में तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
जय हो की पहली जीत, रामरूप गुजर निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित

पीएचडी स्कॉलर हिमांशु भंडारी की अध्यक्ष पद पर मजबूत दावेदारी, अनुभव और शिक्षा को बनाया चुनावी मुद्दा

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में जय हो छात्र संगठन ने अपना खाता खोलते हुए कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। जय हो छात्र संगठन के प्रत्याशी रामरूप गुजर निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। रामरूप गुजर बीएससी फॉरेस्ट्री के छात्र हैं। उनकी निर्विरोध जीत से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पीएचडी स्कॉलर हिमांशु भंडारी की दावेदारी के लिए भी अहम माना जा रहा है।
पौड़ी बीआर मॉडर्न स्कूल की नर्सरी कक्षाओं को लेकर अभिभावकों में असमंजस, स्थिति स्पष्ट करने की मांग।

पौड़ी के बीआर मॉडर्न स्कूल में नर्सरी कक्षाओं के संचालन को लेकर अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से नर्सरी कक्षाओं के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई को लेकर बनी अनिश्चितता दूर हो सके।
2027 चुनाव को लेकर UKD ने भी कसी कमर, नौगाँवखाल में दिमोहन नेगी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन, कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता की ग्रहण।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मटकी फोड़ने
का सफल आयोजन।
2027 की चुनावी तैयारी में जुटा UKD, नौगाँवखाल में कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए संगठन को मजबूत करने की कवायद
‘घर-घर मोदी’ के नाम पर क्या 2027 में भी अपनी नाकामियों पर पर्दा डालकर वोट बटोर पाएगी बीजेपी?
हफ्ते में दिन सात और अधिकारियों की बैठकें हो रही आठ?
शायद यही वजह है कि अब बैठकों को लेकर अधिकारियों की गंभीरता भी कम होती नजर आ रही है। जिले के अधिकारी आए दिन किसी न किसी बैठक में व्यस्त दिखाई देते हैं। बैठकों का सिलसिला इतना बढ़ गया है कि लगता है, अब बैठकें कामकाज का हिस्सा कम और औपचारिकता ज्यादा बनती जा रही हैं। ऐसे में अगर बैठकों के दौरान अधिकारियों की इस तरह की तस्वीरें सामने आएं, तो हैरानी भी नहीं होनी चाहिए। सवाल यही है कि बैठकों की संख्या बढ़ाने से ज्यादा जरूरी क्या उनकी गंभीरता और परिणाम सुनिश्चित करना नहीं है?