हरिद्वार में गंगा का अचानक बढ़ा जलस्तर, टापू पर फंसे 45 श्रद्धालु; SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
हरिद्वार में हरकीपौड़ी के समीप पंडित दीनदयाल पार्किंग के पीछे मुख्य गंगा में स्नान कर रहे 40 से 45 श्रद्धालु अचानक जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गए। बताया जा रहा है कि भीमगोड़ा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यह स्थिति बनी। सूचना पर पहुंची SDRF और जल पुलिस की टीमों ने राफ्ट की मदद से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
#viralreelschallenge
Pauri, Garhwal | Nov 5, 2026