#चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे गणेश भट्ट की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने दी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह
पौड़ी: पर्वतीय क्षेत्रों में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता गणेश चंद्र भट्ट के स्वास्थ्य में गिरावट आई है। डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।
इसके बावजूद गणेश भट्ट ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे।
भट्ट के आंदोलन से पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चार दिन से अनशन जारी… अब स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा, लेकिन मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने पर अड़े गणेश भट्ट।
#PauriGarhwal #GaneshBhatt #Uttarakhand #स्वास्थ्यसुविधाएं #भूखहड़ताल #पहाड़कीआवाज
Pauri, Garhwal | Nov 4, 2026