गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में जनजातीय मंत्रालय के संयुक्त सचिव बी.एन. प्रसाद ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की
समाहरणालय सभागार में गुरुवार को 11 बजे से जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव बी० एन० प्रसाद की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं आदि कर्मयोगी अभियान के प्रगति पर चर्चा की गई।