गिरिडीह: न्यू बरगंडा में सड़क पर गिरने से व्यक्ति की मौत, हार्ट अटैक की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
न्यू बरगंडा महिला कॉलेज रोड पर बुधवार को 12 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति अचानक पचंबा थाना प्रभारी के घर के पास सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने दौड़कर देखा तो वह अचेत पड़ा था, थोड़ी ही देर में उसकी मौ/त हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है।