गिरिडीह: पीरटांड़ के खुखरा निवासी दो नक्सलियों ने गिरिडीह पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, पुलिस लाइन में हुई प्रेस वार्ता
नक्सल प्रभावित पीरटांड़ के खुखरा निवासी दो उग्रवादियों ने गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पन कर दिया। उसको लेकर पपरवाटांड पुलिस लाइन में बुधवार को 3 बजे एक प्रेस वार्ता की गई।बताया गया कि झारखंड पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पारसनाथ जोन में एक्टिव दो नक्सली आत्मसमर्पण किया।