गिरिडीह: उपायुक्त के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने डीसी ऑफिस में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार बुधवार को 1 बजे सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने डीसी ऑफिस सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सबसे पहले सुदूर क्षेत्रों में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन केन्द्रों की आवश्यकता का आंकलन करते हुए उन क्षेत्रों में आधार पंजीकरण केन्द्र की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।