गिरिडीह: बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर धारियाडीह स्थित आवास पर पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता के निधन पर बुधवार को 10 बजे धारियाडीह स्थित आवास पर पार्टी नेताओं ओर अन्य लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर नवयुवक संघ समिति धरियाडीह की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया गया। वहीं पार्टी का झंडा ओढ़ाकर पार्टी का सम्मान दिया गया।