गिरिडीह: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर नगर थाना में आभार सह सम्मान समारोह का आयोजन
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद बुधवार को 5 बजे नगर थाना की ओर से हुट्टी बाजार स्थित नगर थाना सभा कक्ष में आभार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी ज्ञानरंजन सिंह ने किया। सभी को शॉल और गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस प्रशासन ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।।