करछना: तहसील करछना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 110 से अधिक शिकायतें, एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
शनिवार सुबह 10 बजे करछना तहसील परिसर में तहसीलदार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 110 से अधिक शिकायत दर्ज कराई गई। संपूर्ण समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं हो सका। फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।