करछना: लटकहां पनासा गांव में महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर किया गया रामायण पाठ
करछना क्षेत्र के लटकहां पनासा गांव में गंगा एवं तमाशा टौंस नदी के पावन संगम तट पर स्थित रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी के तपोस्थली पर उनके जयंती के अवसर पर गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लाक एवं तहसील कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ रही। भव्य मेले का भी आयोजन किया गया।