करछना: महुआरी गांव में धूमधाम से संपन्न हुआ दशहरा मेला, लोगों की उमड़ी भीड़, पुलिस रही मुस्तैद
प्रयागराज के यमुनानगर औद्योगिक थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में बीते कल गुरुवार की देर रात से दशहरा मेले का आयोजन किया गया,जबकि आज सुबह शुक्रवार की सुबह तक मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी रही,इस दौरान आकर्षक झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही,तथा सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की टीम मुस्तैद नजर आई है,ऐसे में दशहरा मेला सकुशल संपन्न हुआ है।