करछना: राजापुर गांव के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन बाइक और एक बिजली का खम्मा धराशाई हुआ
घूरपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के सामने शुक्रवार दोपहर 2 बजे करीब अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन बाइक एवं एक बिजली का खम्मा टूटकर धराशाई हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल करने में जुट गई।