करछना: करछना:टिकरी ग्राम सभा में पुलिस विभाग के होमगार्ड की जमीन पर कुछ लोग कर रहे कब्जा, शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
करछना तहसील क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी अरविंद कुमार तिवारी पुलिस विभाग में होमगार्ड के पद पर तैनात है। उन्हें टिकरी गांव में गद्दी पर 12 बीघा जमीन मिला हुआ है। आप है कि उनकी जमीन पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब करछना तहसील पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत किया। इसके पहले भी कई बार शिकायत किए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।