करछना: रामपुर ओवर ब्रिज पर बिजली का खंभा हादसे को दे रहा दावत, वीडियो हो रहा वायरल, जिम्मेदार बेखबर
प्रयागराज के यमुनानगर औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर ओवर ब्रिज पर बिजली का खंभा टेढ़ा होकर गिरने की स्थिति में है,जबकि इसी ओवर ब्रिज से हजारों लोगों का आवागमन होता है,ऐसे में जहां लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है,तो वही या बिजली का खंबा हादसे को दावत देता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,तथा जिम्मेदार बेखबर बने हैं।