फिरोजाबाद में 15 वर्षीय किशोरी लापता, तलाश जारी परिजनों ने थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम बेदीपुर विदरिका से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन लोकेंद्र पाल पुत्र सोपाली राम ने थाना नारखी पुलिस को सूचना दी है।
जानकारी के अनुसार राधिका (15) 22 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए निकल गई। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों के मुताबिक किशोरी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। लापता होते समय वह महरून रंग की कुर्ती और चप्पल पहने हुई थी। उसकी लंबाई करीब 5 फुट और रंग गोरा है।
पुलिस को दी गई सूचना में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना के आधार पर जांच की जा रही है।
_नोट : परिजनों के आग्रह पर यह फोटो सार्वजनिक किया गया है। यदि किशोरी कहीं दिखाई दे तो कृपया थाना नारखी के नंबर 9454403369 पर सूचना देने का कष्ट करें।_