फिरोजाबाद: जल जीवन मिशन पर जिलाधिकारी सख्त
धीमी प्रगति पर एजेंसियों को चेतावनी, ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक हुई। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
पैकेज-1 में एनसीसी के कार्यों में रॉ वॉटर, फिल्टर बेड जैसे घटकों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पाइपलाइन बिछाने से प्रभावित किसानों के फसल मुआवजे का प्राथमिकता पर निस्तारण करने को कहा गया।
पैकेज-2 में एलएनटी द्वारा जरौली, गहरी और सेवल रामपुर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी कि सुधार न हुआ तो संस्था को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।