भंडरा: भंडरा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना पर विशेष ग्राम सभा, ग्रामीणों को लाभ व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई
भंडरा पंचायत भवन में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय चरण के तहत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में मुखिया इंद्रदेव उरांव, पंचायत सचिव रेखा उरांव, संदीप उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।